फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI ने ट्रंप के वकील कोहेन के दफ्तर पर मारा छापा, एडल्ट स्टार को किया था भुगतान

Tue, 10 Apr 2018 11:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइकल कोहेन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से निजी वकील माइकल कोहेन के न्यूयॉर्क दफ्तर में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने छापा मारा है। कोहेन राष्ट्रपति चुनाव से पहले एडल्ट एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर की पेमेंट करने के बाद से चर्चा में आए थे। एक्ट्रेस का कहना है कि उसका ट्रंप के साथ रिलेशनशिप था जिसे छुपाने के लिए उन्हें यह राशि दी गई थी। कोहेन के वकील स्टीफन रायन का कहना है कि एफबीआइ एजेंट ने कोहेन और उनके मुवक्किलों के बीच हुए विशेषाधिकार प्राप्त संचार पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


रायन ने कहा- यह कार्रवाई अमेरिका के विशेष सलाहकार रॉबर्ट मुलर के कहने पर ऐसा किया गया, मुलर ही रूस और ट्रंप अभियान के बीच संबंधों की जांच कर रहे हैं। कोहेन पिछले काफी सालों से ट्रंप के निजी वकील और विश्वासपात्र बने हुए हैं। वह उनके निजी और रीयल एस्टेट के मामलो में सलाह देते रहते हैं। इसके अलावा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से उनका समर्थन कर रहे हैं। रायन छापे की वजह से अभियोजकों पर जमकर बरसे क्योंकि अपनी जांच के लिए मूलर ट्रंप का इंटरव्यू लेना चाहते हैं।
 
रायन ने कहा कि न्यूयॉर्क में यूएस अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा सर्च वारंट के जरिए उनकी जांच करने का निर्णय पूरी तरह अनुचित और अनावश्यक था। इसके परिणामस्वरूप एक वकील और उसके मुवक्किलों के बीच संरक्षित वकील-मुवक्किल संचार को अनावश्यक रूप से रोका गया है। इस मामले पर व्हाइट हाउस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते एडल्ट स्टार स्टोर्मी डैनियल को किए गए भुगतान पर ट्रंप ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि डैनियल को इतनी बड़ी राशि का भुगतान कोहेन ने क्यों किया और ना ही मुझे पेमेंट की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें