अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में क्रिसमस ईव पर हमले की साजिश रचने वाले को फेडरल एजेंटों ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार साजिशकर्ता पूर्व अमेरिकी मरीन है और इस्लामी जिहादी समूह IS से प्रभावित है।
एफबीआई के स्पेशल एजेंट क्रिस्टोफर मैक केनी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर एवरिट आरोन जैमसन की प्लानिंग शहर के सबसे व्यस्ततम 39 टूरिस्ट स्पॉट को टार्गेट करने की थी। अधिकारी ने बताया कि अंडरकवर एजेंट शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके को 18 से 25 दिसंबर को विस्फोट करने की योजना बनाई थी।
उसका टार्गेट क्रिसमस के दिन हमला करने का था। दस्तावेजों में बताया गया है कि जैमसन आत्मघाती हमला करने वाला था, उसका हमला करने के बाद भागने की कोई योजना नहीं थी बल्कि वो मरने के लिए तैयार था।
ये भी पढ़ें: AIMIM चीफ ओवैसी के बोल- ना मोदी का और ना कांग्रेस, हरा रंग सिर्फ हमारा चलेगा
जैमसन कैलीफोर्निया के मोडेस्टो का रहने वाला है। उसके घर से एफबीआई के अधिकारियों को हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। जैमसन ने मरीन कॉर्प से 2009 में ट्रेनिंग ली है जहां उसने शार्पशूटर, राइफल क्वालीफिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। लेकिन उसे जल्दी ही वहां से हटा दिया गया क्योंकि उसे अस्थमा था। मेक कैन्नी ने बतायाकि जैमसन से पीयर 39 का चयन किया क्योंकि वहां एक करोड़ पर्यटक आते हैं।