अमेरिका के कैलिफोर्निया में पाकिस्तानी महिला तसफीन मलिक और उसके पति सईद रिजवान फारूक की ओर से की गई गोलीबारी की जांच कर रही फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने अपने जांच का दायरा पाकिस्तान और अन्य देशों तक बढ़ा दिया है। इसमें 14 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका में कट्टरता बढ़ने की चिंता को लेकर इसके जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लोरेट्टा लिंच ने बताया कि जांच के दायरे में पाकिस्तान समेत अन्य देश शामिल हैं। इस संबंध में अमेरिकी अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी वारदात करार दिया है। एक सवाल के जवाब में लिंच ने कहा कि मामले की व्यापक स्तर पर जांच चल रही है। यह बेहद जटिल है।
इसके कट्टरपंथ से जुड़े होने के संकेत मिलने से एफबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी जांच है। लिंच ने बताया कि इस संबंध में राज्य और स्थानीय समकक्षों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा एटीएफ मार्शल की भी मदद ली जा रही है।