फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त हुआ जुकरबर्ग का सपना, हवा में ब्लास्ट हुआ फेसबुक का सेटेलाइट

Fri, 02 Sep 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट की दिग्गज कंपनी फेसबुक को जोरदार झटका लगा है। दुनियाभर में फेसबुक का जाल फैलाने के मकसद से फ्लोरिडा के स्पेश स्टेशन से सेटेलाइट लेकर उड़ा स्पेस एक्स रॉकेट हवा में ही ध्वस्त हो गया। फेसबुक इसी सेटेलाइट की मदद से अफ्रीका सहित दुनिया के अन्य देशों में फेसबुक का विस्तार करना चाहता था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह स्पेश रॉकेट शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के केप कानावेरल बेस कैंप से सेटेलाइट को लेकर उड़ा था। इसी बीच इसके परीक्षण और ईंधन भरने के दौरान इसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया और हवा में ही इसके चीथड़े चीथड़े उड़ गए। साउथ अफ्रीका में बैठकर इस नजारे को देख रहे फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस पर गहरी निराशा जताई। 

बता दें कि फेसबुक ने इस्रायली कंपनी स्पेश कॉम के साथ मिलकर अंतरिक्ष में एक सेटेलाइट स्‍थापित करने की योजना बनाई थी। जिसका मकसद दुनियाभर में फेसबुक के जाल को फैलाना था। खासकर इससे अफ्रीकन देशों में फेसबुक को बढ़ावा देने की योजना थी। फेसबुक फाउंटडर मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से फेसबुक डॉट ओआरजी पर काम कर रहे हैं। लेकिन स्पेस एक्स रॉकेट में ब्लास्ट के साथ ही उनकी सारी योजना भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अच्छी बात यह रही कि उड़ान भरते ही हुए इस ब्लास्ट में किसी को कोई हानि नहीं पहुंची। समय रहते ही लोगों को वहां से हटा लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें