फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में फेसबुक ने बचाई स्वीमिंग पुल में फंसी महिला की जान

Sun, 20 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Leslie Kahn
विज्ञापन
अमेरिका में फेसबुक से जान बचाने का अनोखा मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 61 साल की एक महिला स्वीमिंग पुल में फंस गई जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर मदद मांगी और कुछ देर में फेसबुक कम्यूनिटी के सदस्यों ने उसे स्वीमिंग पुल से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी के साथ घूमने आए पति की होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

न्यू हैंपसायर की लेस्ली कॉन शुक्रवार को स्वीमिंग पूल में फंस गईं और बाहर निकलने में असमर्थ हो गईं। उनके पास ऐसा कोई रास्ता नहीं था जिससे वो बाहर निकल सकें। वह किसी से मदद भी नहीं मांग सकती थीं।

उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने आईपैड के एक फेसबुक ग्रुप पर मैसेज किया और वर्चुअल दुनिया से एक मिनट में ही उनके पास रिप्लाई आ गया। उनकी ग्रुप की सदस्य और पड़ोसी ने उनके मैसेज को पढ़ा और मदद के लिए आईं। कॉन ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और फेसबुक से मिली मदद के लिए शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: संदिग्ध हालात में छात्रा का स्वीमिंग पूल में मिला शव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें