फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका में मेरा पर्सनल डेटा भी लीक हुआ है। जुकरबर्ग ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत डेटा को दुर्भावनापूर्ण तीसरे पक्षों को बेच दिया गया था। बता दें कि जुकरबर्ग आज दूसरे दिन अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश हुए हैं। जहां वह लगातार सवालों के घेरे में हैं। हालांकि वह इस दौरान बार-बार अपनी गलतियां मान रहे हैं साथ ही मांफी भी मांग रहे हैं।
जुकरबर्ग से पूछा गया कि कैंब्रिज एनालिटिका पर ऑडिट कौन और कैसे कर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि हम थर्ड पार्टी ऑडिटर्स के साथ काम कर रहे हैं। ताकि हम सभी ऐप्स की जांच कर सकें। इसके जरिए कुछ जानकारियां सिक्योरिटी और ऐड के लिए ट्रैक करते हैं ताकि जो फेसबुक यूजर्स नहीं हैं वो दूसरे फेसबुक यूजर्स को ट्रैक न कर सकें। उन्होंने कहा कि गूगल भी ऐसा ही करता है। यह जानकारियां इक्ट्ठा करके हम बेहतर ऐड लोगों को प्रदान करते हैं।