फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़े रॉकेट के जरिए भेजी गई टेस्ला कार भटकी रास्ता

Fri, 09 Feb 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावरल
विज्ञापन
टेस्ला कार
विज्ञापन

रॉकेट को बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने हाल ही में अपने सबसे बड़े रॉकेट फैल्कन हैवी को मंगल ग्रह भेजा था। जिसमें कंपनी के मालिक एलन मस्त की चेरी रेड कलर की टेस्ला स्पोर्ट्स कार भी थी। यह कार अब अपना रास्ता भटक गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार को रॉकेट से निकलकर मंगल और पृथ्वी के बीच की कक्षा में स्थापित होना था। मगर रॉकेट से निकलते समय कार फंस गई और गहरे आसमान में गलत रास्ते पर चली गई।

विज्ञापन


फॉल्कन हैवी का वजन लगभग 63.8 टन है जो लगभग दो स्पेस शटल के वदन के बराबर है। रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हुए हैं और इसकी लंबाई 230 फुट है यानि 23 मंजिल की इमारत के बराबर है। स्पेसएक्स के मालिक एलन ने बताया कि कार इस समय छोटे ग्रहों के पास है। 

मस्क ने बताया कि कार को पुश करने के लिए जिस ईंधन का विस्फोट किया जाना था उसका धमाका इतना तेज था कि कार अपने तय रूट से अलग चली गई। कार के रूट में बदलाव होना स्पेसएक्स के लिए चिंता का विषय बन गया है। यह पहली बार था जब किसी कंपनी ने बिना सरकारी मदद के इतना बड़ा रॉकेट बनाया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें