मीडिया खबर के मुताबिक ओहियो राज्य यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई फायरिंग में तकरीबन आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद कोलंबस परिसर को बंद करके अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोलंबस फायर विभाग के अनुसार घायलों में एक की हालत नाजुक है। इससे पहले दो लोगों के गंभीर होने की खबर दी गई थी। हालांकि बाकी घायलों के बारे में जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी की आपात प्रबंधन सेवा ने छात्रों और कर्मचारियों से शांति बनाए रखने को कहा है।