फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में वीजा रैकेट का भंडाफोड़, भारतीयों समेत आठ गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 06:13 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में एक बड़े वीजा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके बाद भारत समेत कई अन्य देशों के लोगों को निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, देश में अवैध रूप से रहने वाले कम से कम 600 प्रवासियों की मदद करने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ‘पे टू स्टे’ वीजा के माध्यम से लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार लोगों में भारतीय भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में अमेरिका के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने कार्रवाई करते हुए आठ विदेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग या तो भारतीय नागरिक हैं या भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। सभी की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। इनकी पहचान भारत काकीरेड्डी, सुरेश कंडाला, पाणीदीप कर्नाटी, प्रेम रामपीसा, संतोष सामा, अविनाश थक्कलापल्ली, अश्वंत नुणे और नवीन प्रतिपति के रूप में हुई है। हालांकि आइसीई ने इनकी नागरिकता का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें