पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से बेचे जा रहे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एफ-16 लड़ाकू विमान की वजह से भारत-अमेरिका के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने यह आशंका जताई है।
अमेरिका के पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने का भारत पहले से ही विरोध करता आ रहा है। अमेरिकी प्रशांत कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने इस करार को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा है कि इसका असर भारत-अमेरिका के संबंधों पर पड़ सकता है। उन्होंने यह बात बुधवार को सांसदों के एक कार्यक्रम में कही।