फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को पहुंचेगा नुकसान, कमजोर होगी अमेरिका की अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

Sun, 25 Nov 2018 12:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें चेतावनी दी गई है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम आपदाएं और खराब होती जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका गंभीर असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। 

विज्ञापन


13 फेडरल एजेसियों द्वारा शुक्रवार को जारी इस जलवायु रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो सदी के अंत तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था वर्तमान की तुलना में कम से कम 10 पीसद नीचे चली जाएगी। 

विज्ञापन

व्हाइट हाउस द्वारा सार्वजनिक की गई यह रिपोर्ट केवल अपने आंकड़ों के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके निष्कर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन गतिविधियों पर भी सवाल उठा रहे हैं जो ट्रंप के हिसाब से आर्थिक विकास में तेजी लाएंगी। 

ट्रंप ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो धरती का तापमान बढ़ाने वाले हैं। इसके इलावा ट्रंप अमेरिका को पेरिस समझौते से बाहर करने का प्रयास भी कर रहे हैं। बता दें कि इस समझौते के अंतर्गत ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के निपटने के लिए विश्व के लगभग हर देश से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की अपील की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें