फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के करीब आए डोनाल्ड ट्रंप, ताइवान को दोबारा नहीं करेंगे फोन

Fri, 28 Apr 2017 08:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति के उस सुझाव को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं को एक बार फिर फोन पर बातचीत करनी चाहिए। ट्रंप ने ताइवान के राष्ट्रपति से कहा कि वह फिलहाल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए कोई समस्या खड़ी करना नहीं चाहते हैं, क्योंकि बीजिंग द्वारा उत्तर कोरिया मामले में उनकी मदद की जा रही है।
विज्ञापन


जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ से ठीक पहले दिसंबर-16 में डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दरकिनार कर ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से सीधी टेलीफोन चर्चा की थी, जिससे चीन बुरी तरह चिढ़ गया था। लेकिन वेन ने जब संवाददाताओं से कहा कि वे चीन को चिढ़ाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति से सीधे बातचीत को खारिज नहीं करेंगी, तो ट्रंप ने इस विचार को ठुकरा दिया। उल्लेखनीय है कि ताइवान पर चीन अपना अधिकार जताता है। अत: साइ इंग-वेन के जवाब में ट्रंप ने कहा कि - ‘देखिए, मेरी समस्या यह है कि मैंने राष्ट्रपति शी के साथ बहुत अच्छे संबंध स्थापित कर लिए हैं। मैं मानता हूं कि वह अपनी शक्तियों से हमारी भरपूर मदद कर रहे हैं। ट्रंप का इशारा परमाणु परीक्षण पर उत्तर कोरिया के साथ छिड़े तनाव पर चीन द्वारा की जा रही उनकी मदद की तरफ था।’

व्हाइट हाउस में ताइवान राष्ट्रपति के जवाब में दिया गया ट्रंप का बयान यह साबित करता है कि शुरूआत में चीन की खिलाफ बोलने वाले ट्रंप ने उत्तर कोरिया के मसले पर अपने सुर बदल लिए हैं। ट्रंप ने कहा कि - मैं नहीं चाहूंगा कि शी जिनपिंग के लिए फिलहाल मेरे कारण किसी भी तरह की परेशानी आए। मैं समझता हूं कि एक नेता के बतौर जिनपिंग बेहद अच्छा काम कर रहे हैं और मैं नहीं चाहता हूं कि कोई ऐसा काम करूं जो उनके व मेरे बीच रुकावट बने। इसलिए मैं पहले इस बारे में चीन से बात करना पसंद करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में हो सकती है भारी तबाही : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेे कहा कि उत्तर कोरिया संकट को लेकर एक बड़ा संघर्ष संभव है। उन्होंने कहा कि किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया को जिस रास्ते पर बढ़ाया है वह उनके लिए काफी मुश्किल भरा होगा। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि किम तर्कसंगत ढंग से सोचेंगे ताकि हम लोग एक बड़ी तबाही को खत्म कर सकें।

चीन ने उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण रोकने को कहा : यूएस
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि चीन ने उत्तर कोरिया द्वारा और अधिक परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में उस पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। टिलरसन ने बृहस्पतिवार को फॉक्स न्यूज चैनल पर कहा - ‘हम जानते हैं कि चीन प्योंगयांग प्रशासन के साथ संपर्क में है।

चीन ने पुष्टि की है कि उसने उत्तर कोरिया के प्योंगयांग प्रशासन से अब और परमाणु परीक्षण नहीं करने का अनुरोध किया है।’ टिलरसन ने कहा कि चीन ने अमेरिका को यह भी बताया है कि उसने उत्तर कोरिया को सूचित किया है कि यदि वह और परमाणु परीक्षण करता है, तो चीन खुद उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें