फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप पर भारी क्लिंटन, नवंबर में आमना-सामना!

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने सुपर ट्यूजडे के दिन ज्यादातर राज्यों में जीत दर्ज की है। अलाबामा, जॉर्जिया, टेनेसी और वर्जीनिया उन राज्यों में हैं, जहां दोनों ने विजय हासिल की। ट्रंप को टेक्सस और ओक्लाहोमा में टेड क्रूज ने पराजित किया।
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ओक्लाहोमा में और अपने गृह राज्य वरमॉट में जीत गए हैं। आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले सुपर ट्यूजडे को एक ही दिन में 11 राज्यों में वोटिंग हुई।

हिलेरी क्लिंटन ने भी अरकंसास और टेक्सस दोनों जीते तो ट्रंप ने मैसाचुसेट्स को।
विज्ञापन

नवंबर में हो सकता है मुकाबला

पूर्व विदेश मंत्री और रियल इस्टेट मुगल दोनों ही सुपर ट्यूजडे वाले दिन अपनी अपनी पार्टी की ओर से सबसे पसंदीदा साबित हुए। शुरुआती एक्जिट पोल में पता चला कि ट्रंप और ओहायो गवर्नर जॉन कैसिच वरमॉंट में रिपब्लिकनों की उम्मीदवारी में आगे रहे।

वर्जीनिया में भी मुकाबला कड़ा था जहां मार्को रूबियो ट्रंप के नजदीक पहुँच गए लेकिन अभी उन्हें प्राइमरी जीतना बाकी है।

फ्लोरिडा में इस महीने के आख़िर में वोटिंग होनी है। वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्होंने ‘रिपब्लिकन पार्टी का विस्तार’ किया है। वह दूसरे राज्यों में वोटिंग में मिले भारी मतों का जिक्र कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें