फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कीमत गिरने पर डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को कहा- शुक्रिया

Mon, 26 Nov 2018 09:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तेल के दामों में गिरावट को लेकर एक ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के गिरते दाम का श्रेय खुद ले लिया और खुद का शुक्रिया भी अदा किया। 

विज्ञापन


फ्लोरिडा में परिवार के साथ छुट्टी मनाकर रविवार को व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। तेल के घटते दाम पर उन्होंने लिखा, तेल के दाम कम होने पर मैं खुश हूं (थैंक्यू प्रेसिडेंट ट्रंप)। अब फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें भी कम की हैं, जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर हैं और महंगाई कम हुई है। इसके पहले ट्रंप ने कच्चे तेल के दाम में गिरावट पर सऊदी अरब को धन्यवाद दिया था।

 बता दें कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरें कम की हैं। टैक्स में की गई कटौती के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भी उछाल आया है। 
विज्ञापन


मुद्रास्फीति की दर भी तय लक्ष्य के करीब है। अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों में कमी आई है। फेडरल बैंक ने इस साल के अंत तक जिस आंकड़े की उम्मीद लगाई थी, वह पहले ही हासिल हो गया है। ट्रंप ने तेल के गिरते दामों के अलावा यूएस-मैक्सिको सीमा के दोबारा खुलने पर भी ट्वीट किए। उन्होंने सीमा पर अशांति के लिए डेमोक्रेटों पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें