फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर मचा घमासान, मित्र देशों के बीच ट्रंप पड़े अकेले

Sat, 14 Oct 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
trump
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को बड़ा झटका दिया। उन्होंने इस समझौते को प्रमाणित नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस समझौते को खत्म नहीं किया, और इसे कांग्रेस के पास भेज दिया। अमेरिका के इस कदम की पड़ोसी देश आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  ट्रंप के बदले सुर- PAK के साथ बनाएंगे बेहतर रिश्ते, अहम मुद्दों पर साथ देने के लिए शुक्रिया

रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। इन देशों ने कहा कि अमेरिका इस तरह डील को एकतरफा खत्म नहीं कर सकता। आपको बता दें कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ईरान को वैश्विक स्तर पर आतंक फैलाने वाला बताया था। उन्होंने इस समझौते को तोड़ने की धमकी देते हुए इसे कांग्रेस के पास भेज दिया। 

आपको बता दें हर 90 दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस को प्रमाणित करते हैं कि ईरान इस समझौते का पालन कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है तो यह समझौता खत्म हो जायेगा। रूस ने ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप के दबाव से झुका पाकिस्तान, आतंकियों की कैद से रिहा करवाए अमेरिकी-कनाडाई कपल

ट्रंप की इस कार्रवाई के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आरोप निराधार हैं। परमाणु समझौते पर ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका अकेला पड़ गया है। आपको बता दें कि केवल इजरायल और गल्फ देश ही ट्रंप के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें