अमेरिका पांच नवंबर से ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहा है। प्रतिबंध शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पोस्टर वार की शुरुआत कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर अपना एक पोस्टर शेयर किया जिस पर लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं'। ट्रंप का यह पोस्टर एचबीओ चैनल पर आने वाली प्रसिद्ध टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की थीम पर बना हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह ट्वीट स्पष्ट कर रहा है कि अमेरिका ईरान पर प्रतिबंधों के मामले में कोई नरमी बरतने वाला नहीं है। ट्रंप के इस ट्वीट को प्रतिबंध से पहले ईरान को धमकी के रूप में देखा जा रहा है।