अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर अपने ट्वीट में कहा, "बेशक हम ओसामा बन लादेन को काफी पहले ही पकड़ लेते। मैंने इस मुद्दे को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अटैक से कुछ पहले ही अपनी किताब में उठाया था। राष्ट्रपति क्लिंटन अपने निशाने से चूक गए। हमने पाकिस्तान को अरबों रुपये दिए और उन्होंने कभी हमें नहीं बताया कि वो (ओसामा) वहां है। मूर्ख!..."
ट्रंप ने इसके बाद एक ट्वीट और किया, "अब हम पाकिस्तान को अरबों रुपये नहीं देने जा रहे हैं, क्योंकि उसने हमारा पैसा तो लिया पर हमारे लिए कुछ नहीं किया। बिन लादेन एक बड़ा उदाहरण है, अफगानिस्तान एक अन्य उदाहरण है। वे केवल उन देशों में से एक थे जो बदले में कुछ भी दिए बिना अमेरिका से लेते थे।"
बता दें ट्रंप ने पाक को दी जाने वाली सैन्य सहायता में कटौती के अपने प्रशासन के फैसले के बाचव करते हुए कहा था, "हम उन्हें हर साल 1.3 बिलियन डॉलर दे रहे थे, जो अब हम उसे कभी नहीं देंगे, वैसे, मैंने इसे खत्म कर दिया क्योंकि उसने हमारे लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने कहा था "मिलिट्री अकेडमी के पास पाकिस्तान में वो (लादेन) रह रहा था , पाकिस्तान में सभी को पता था कि वो वहां है।" बता दें ट्रंप ने उसी घर का हवाला देते हुए ये बात कही जहां लादेन साल 2011 में अमेरिकी सील्स द्वारा मारा गया था।