फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर मंडराया खतरा: बोले-मैंने गलती नहीं की, पूर्व अधिवक्ता बना रहे हैं कहानियां

Thu, 23 Aug 2018 11:09 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 2016 के प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में माइकल कोहेन की स्वीकरोक्ति के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उनके पूर्व अधिवक्ता कहानियां बना रहे हैं।
विज्ञापन


कानून विशेषज्ञों की माने तो ट्रंप के राष्ट्रपति काल के लिए यह बेहद खराब समय है और अब यह मामला दीवानी मुकदमे के रूप में ‘संघीय चुनाव आयोग’ के पास जा सकता है। इससे ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर मंडरा रहा खतरा और बढ़ गया है। गौरतलब है कि कोहेन ने कल न्यूयॉर्क की अदालत में यह बयान ऐसे वक्त में दिया जब ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मैनफोर्ट को एक अन्य अदालत वित्तीय अपराध से जुड़े मामलों में दोषी ठहरा रही थी।

ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने कल अदालत में कई मामलों में अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने बॉस के कहने पर दो महिलाओं को धन दिया ताकि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों पर मुंह बंद रखें। कोहेन के अनुसार उसने पॉर्न स्टार स्टोर्मी डैनियल्स और प्लेब्वॉय केरेन मैकडुगल को धन दिया था ताकि वे चुनाव प्रचार के दौरान अपना मुंह बंद रखें।
विज्ञापन


हालांकि इस पूरे मामले में ट्रंप कोहेन को ही निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि कोहेन कहानियां गढ़ रहे हैं। कोहेन पर आरोप लगाने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, कोहेन ने जो किया वह कोई अपराध नहीं है। इतना ही नहीं इसके बाद ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ को दिये गये साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रचार अभियान का उल्लंघन नहीं है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि महिलाओं को मुंह बंद रखने के लिए दिया गया धन उनका अपना पैसा था और उन्हें उस वक्त पूरे घटनाक्रम का पता भी नहीं था। ऐसे में वह बिल्कुल साफ-सुथरे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें