फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका लगातार दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता : डोनाल्ड ट्रंप

Thu, 27 Dec 2018 09:43 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
US President Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा कि अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने दूसरे देशों से भी जिम्मेदारियां बांटने के लिए कहा।
विज्ञापन


इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचे ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई देरी नहीं होगी।

अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने बगदाद के पश्चिम में स्थित एअर बेस पर पत्रकारों से कहा, "अमेरिका लगातार दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता।" 
विज्ञापन


यह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप की पहली इराक यात्रा है। वह प्रथम महिला मेलानिया के साथ इराक के औचक दौरे पर पहुंचे।

ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका पर कोई और आतंकवादी हमला हुआ तो इसका "करारा जवाब" दिया जाएगा।

उन्होंने सैनिकों से कहा, "अगर कुछ भी होता है तो जिम्मेदार लोगों को ऐसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो कभी किसी ने नहीं भुगते होंगे।" 

उन्होंने सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने और बाकी क्षेत्रीय देशों खासकर तुर्की पर आईएस के खिलाफ काम पूरा करने की जिम्मेदारी छोड़ने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, "यह ठीक नहीं है कि सारा बोझ हम पर डाल दिया जाए।" 
विज्ञापन


ट्रंप ने बीते हफ्ते विश्व और अपने देश को हैरत में डालते हुए अचानक घोषणा की थी कि अमेरिका, सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है।

उन्होंने दलील दी कि अब सीरिया में अमेरिका की जरूरत नहीं है क्योंकि आईएस को हरा दिया गया है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें