फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग से मुलाकात इतिहास रचेगी या बिना किसी नतीजे के खत्म होगी: ट्रंप

Sun, 11 Mar 2018 07:15 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों तक एक दूसरे को जंग की धमकी देने वाले अमेरिका और उत्तर कोरिया के रिश्तों में शुक्रवार को ओवल कार्यालय में 45 मिनट तक चली एक बैठक के बाद काफी कुछ बदल गया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल को उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात करने की जानकारी दी। इस मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत या तो इतिहास रचेगी या बिना किसी नतीजे के खत्म होगी। अगर उन्हें लगेगा कि इसमें कोई प्रगति संभव नहीं है तो वह इसे जल्द ही छोड़ देंगे।

विज्ञापन

 
ट्रंप और किम की मुलाकात का वक्त और जगह अभी तय नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि यह मई के अंत में हो सकती है। व्हाइट हाउस का दौरा करने आए दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप को किम जोंग उन के बातचीत के निमंत्रण की जानकारी दी थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि किम चाहते हैं कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरियाई नेताओं की बातचीत में ट्रंप भी शामिल हों, इससे सालों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने में ऐतिहासिक सफलता मिल सकती है। 

इसके बाद ट्रंप ने इसमें शामिल होने पर अपनी रजामंदी दे दी। इस कदम को अमेरिका और उत्तर कोरिया के रुख में आए बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है क्योेंकि ट्रंप और किम एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका छोड़ते नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन


बातचीत पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने के लिए ट्रंप ने ट्वीट किया था कि उत्तर कोरिया इस बात पर सहमत हो गया है कि जब तक प्रस्तावित मुलाकात नहीं होती तब तक वह कोई मिसाइल परीक्षण नहीं करेगा। उसने 28 नवंबर 2017 के बाद से ऐसा किया भी नहीं है और उम्मीद है कि वह अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करेगा। 

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह बातचीत जबरदस्त सफल रहेगी और इसमें हम कुछ बहुत ही बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे जो दुनिया के लिए बेहतर साबित होगा। हालांकि ट्रंप प्रशासन की इस बातचीत के एलान को लेकर आलोचना भी हो रही है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि बातचीत का अनुरोध उत्तर कोरिया की चाल भी हो सकती है और वह इसकी आड़ में अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए वक्त चाह रहा हो।  

जापान, चीन से भी की बात
किम जोंग उन से मुलाकात के एलान के बाद ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की। ट्रंप ने बताया कि दोनों नेता हमारी मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित और आशाजनक हैं।

दक्षिण कोरिया प्रतिनिधिमंडल चीन, जापान जाएगा
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात के बाद अब दक्षिण कोरिया के दो वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग जापान और चीन का दौरा करेंगे। ये नेता इन देशों के नेताओं को उत्तर कोरिया के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही एक अधिकारी इसके बाद रूस भी जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें