फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरारा बोले, ट्रंप को फोन न करने का फैसला सबके हित में था

Mon, 15 May 2017 11:29 PM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में जन्मे अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ संघीय अभियोजक प्रीत भरारा ने खुद को हटाए जाने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति को फोन न करने का उनका फैसला सबके हित में था। दरअसल, उन्हें बर्खास्त किए जाने से ठीक दो दिन पहले ट्रंप के दफ्तर से फोन आया था और उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर बात करने को कहा गया था।
विज्ञापन


लेकिन भरारा ने दोबारा कभी फोन नहीं किया। 48 वर्षीय भरारा ने कहा, ‘फोन न करके मैंने सबके हित में काम किया था।’ मैनहटन के पूर्व अभियोजक ने पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ डीन ट्रेवर मॉरीसन से यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फोन क्यों नहीं किया, इस पर भरारा ने कहा कि व्हाइट हाउस और न्याय विभाग के बीच संपर्क को लेकर अलग नियम हैं।

उन्होंने पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके और ट्रंप के बीच इस तरह की बातचीत से भविष्य में होने वाली किसी भी जांच को लेकर लोगों के दिमाग में संदेह अवश्य पैदा होता।
विज्ञापन


भरारा ने कहा, ‘इस धरती पर कौन यह मानने को तैयार होता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अभूतपूर्व कदम उठाते हुए महज अमेरिकी अटॉनी से एक औपचारिक संबंध निभा रहे थे, जिनके न्याय क्षेत्र में कई प्रकार की चीजें हैं।’ भरारा ने जोर देकर कहा कि इस प्रकार से देखें तो मैंने फोन नहीं करके कई लोगों को तमाम परेशानियों से बचा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें