फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को बताया पसंदीदा दोस्त

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली समारोह के दौरान दिए जलाते हुए डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान भारत की जी खोलकर प्रशंसा की और प्रधानमंत्री मोदी को अपना पसंदीदा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वे मोदी का बेहद सम्मान करते हैं और जल्द उनसे बातचीत करेंगे। ट्रंप ने यहां भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक बहुत अच्छा मोलभाव करने वाला देश है और अमेरिका के उसके साथ अच्छे रिश्ते भी हैं।



ट्रंप ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी दोस्ती के लिए आभारी हैं। व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक रुजवेल्ट कक्ष में दीप प्रज्जवलन से पहले ट्रंप ने कहा कि वे मोदी के साथ दोस्ती के लिए आभारी हैं। यह लगातार दूसरा साल है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया है। 


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया की दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, हम भारत के साथ बेहतर व्यापार समझौते के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। लेकिन वे बहुत अच्छे व्यापारी और बहुत अच्छे मोलभाव करने वाले हैं। आप सही बात कहेंगे, तो हम काम कर रहे हैं और यह साथ चल रहा है। ट्रंप ने आगे कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दोनों देशों के संबंध स्वतंत्रता, समृद्धि एवं शांति के लिए संरक्षक का काम कर सकते हैं।


इवांका के भी दोस्त हैं मोदी


व्हाइट हाउस के दिवाली समारोह में मौजूद अपनी बेटी इवांका का मेहमानों से परिचय कराते हुए ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे और अब इनके (इवांका) भी दोस्त हैं। ट्रंप ने कहा कि वह भारत का बहुत सम्मान करते हैं। बता दें कि इवांका पिछले साल भारत दौरे पर आई थी और वह भारत यात्रा करने वाली ट्रंप प्रशासन की पहली शीर्ष अधिकारी रह चुकी हैं।


बधाई संदेश में हिंदुओं को भूले


अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में दिवाली को हॉलीडे बताया और कहा कि इसे बौद्ध, जैन और सिख धर्म के लोग मनाते हैं। अपने पहले संदेश में उन्होंने हिंदुओं का नाम नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि मुझे व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में दिवाली समारोह की मेजबानी का सौभाग्य मिला। उन्होंने यहां के लोगों को बेहद खास लोग बताते हुए दिवाली को हिंदुओं का प्रकाश पर्व बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर इस भूल को यूजरों ने पकड़ लिया और उस पर चुटकियां लेना शुरू कर दिया और ट्रोल करते हुए उनकी जमकर आलोचना की।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next