फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस मामले की जांच में ट्रंप के पूर्व सहयोगी को जेल, एफबीआई से बोला था झूठ 

Sun, 09 Sep 2018 02:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार को एफबीआई से झूठ बोलने के मामले में शुक्रवार को जेल की सजा दी गई है। उनके रूस से संपर्क की वजह से ही मास्को के साथ संभावित सांठगांठ की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रैंडोल्फ मॉस को विदेशी नीति सहायक जॉर्ज पापाडोपौलोस को 14 दिन की जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसी जांच को लेकर झूठ बोला जो देश की सुरक्षा के लिए अहम है। 

पापाडोपौलोस ने वाशिंगटन की अदालत में कहा, ‘जनवरी 2017 में मैंने एक गलती की थी जिसकी कीमत मैंने चुकाई है। मैं शर्मिंदा हूं।’ फेडरल जज ने उनके पछतावे पर विचार करते हुए पापाडोपौलोस को हल्की सजा दी जिसमें 9500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, एक साल पेरोल और सामुदायिक सेवा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके वकील टॉम ब्रीन ने कहा, ‘इस जांच में अमेरिका के राष्ट्रपति ने जॉर्ज पापाडोपौलोस से कहीं ज्यादा बाधा पहुंचाई है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें