डोनाल्ड ट्रंप ने छह महीने में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को जोर देकर कहा, ‘अब तक ईश्वर ने जितने भी लोगों को बनाया है, मैं उनमें सबसे ज्यादा नौकरी पैदा करने वाला बनूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह निजी कंपनियों के जरिए नौकरियों को अमेरिका वापस लाने में सक्षम हैं। इस बीच ट्रंप ने मीडिया पर जमकर हमला बोला और रूस के पास अपने खिलाफ आपत्तिजनक राज होने के दावे को बकवास करार दिया।
ट्रंप ने कहा, ‘हम रोजगार के अवसर का पैदा करने जा रहे हैं। मैंने कहा कि मैं ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी लोगों में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बनूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करने जा रहा हूं। अब तक जो मैंने किया, उस पर मुझे बेहद गर्व है।’