फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को नहीं है अपनी सरकार की ही रिपोर्ट पर भरोसा, कहा- मैं नहीं मानता

Tue, 27 Nov 2018 01:45 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह अपनी सरकार की पिछले सप्ताह की उस रिपोर्ट पर विश्वास नहीं करते जिसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर कार्बन उत्सर्जन पर रोक नहीं लगाई गई और जलवायु परिवर्तन जारी रहा तो भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं है’’ साथ ही कहा कि अमेरिका कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के कदम तब तक नहीं उठाएगा जब तक अन्य देश ऐसा कोई कदम नहीं उठाते। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट का कुछ हिस्सा पढ़ा है। हालांकि उन्होंने नेशनल क्लाइमेट असेस्मेंट की उस चेतावनी को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण सदी के अंत तक खरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा ।

उन्होंने कहा,‘‘ नहीं, नहीं, मैं इस पर विश्वास नहीं करता।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘इस वक्त हम जितने साफ हैं उतने पहले कभी नहीं रहे, और यह मेरे लिए सबसे अहम है। लेकिन अगर हम साफ हैं और पृथ्वी पर बाकी जगह गंदगी है तो यह अच्छी बात नहीं है। तो मैं स्वच्छ हवा चाहता हूं, स्वच्छ जल चाहता हूं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें