फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने रूसी जांच में खुलासों के बाद सांठगांठ से किया इनकार, सेक्स स्कैंडल पर साधी चुप्पी

Mon, 10 Dec 2018 04:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनॉल्ड ट्रंप
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूसी सांठगांठ से इनकार किया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिनमें उन पर राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान सेक्स स्कैंडल को दबाने के लिए दो महिलाओं को धन देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन


2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी हस्तक्षेप को लेकर विशेष वकील रॉबर्ट मूलर की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अदालत में दायर दस्तावेजों पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘दो साल और लाखों पन्नों के दस्तावेज के बाद भी कोई सांठगांठ नहीं। हम जो पढ़ रहे हैं उससे खुश हैं। जो भी हो कोई सांठगांठ नहीं हुई। ऐसा कभी नहीं हुआ। अभियान में रूस से मदद आखिरी चीज होगी जो मैं चाहूंगा।’ 

इन दस्तावेजों में चुनाव में रूसी दखल के साक्ष्यों का कोई खुलासा होता नहीं दिख रहा, लेकिन उनसे कुछ नई जानकारियां मिली हैं, जिसे मूलर की टीम देख रही है। मूलर ने एक अलग मेमो में कहा है कि माइकल कोहेन नवंबर, 2015 तक एक रूसी नागरिक के संपर्क में थे, जिन्होंने ‘सरकारी स्तर पर तालमेल’ की पेशकश की थी।
विज्ञापन


यह ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने से कुछ महीने पहले की बात है। मूलर ने कहा कि रूसी नागरिक ने क्रेमलिन के साथ संबंध होने का दावा किया था और बार-बार ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक की पेशकश की थी।
विज्ञापन

खामोश रहने के लिए की थी धन की पेशकश

दूसरी ओर, संघीय अभियोजकों ने संकेत दिए थे कि ट्रंप ने उन दो महिलाओं को खामोश रखने के लिए धन देने के प्रयास किए थे, जिन्होंने उनके साथ संबंधों का दावा किया था। अभियोजकों ने कहा था कि उन्होंने अपने तत्कालीन अटार्नी जनरल माइकल कोहेन को इन महिलाओं को चुप रहने के लिए रुपयों की पेशकश करने को कहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें