फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे खिलाफ प्रदर्शन के लिए जनता को उकसा रही है मीडिया: ट्रंप

Sat, 12 Nov 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शन के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन के लिए मीडिया पेशेवर प्रदर्शनकारियों को उकसा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भी ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। ट्रंप की जीत के खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरे।

साथ ही व्हाइट हाउस और ट्रंप के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके चलते अमेरिका के न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, कोलोराडो, लॉस एंजिलिस और सीटल शहर में जाम के हालात रहे। इस बीच दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ये लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें