फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को उनकी ही पार्टी के सांसदों का झटका, स्वास्थ्य कानून फेल

Sat, 25 Mar 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं में रूढ़िवाद और आधुनिकता के बीच चल रहे विद्रोह के बीच ‘ओबामाकेयर’ की जगह नया स्वास्थ्य कानून पास कराने की कोशिशों को झटका बड़ा लगा है। ओबामाकेयर का स्थान लेने वाले इस नए कानून के लिए संसद में वोटिंग होनी थी, लेकिन पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा पाने के कारण मतदान से ठीक पहले इसे वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रेयान ने इस पर वोटिंग नहीं कराने का फैसला लेते हुए कहा कि ‘ओबामाकेयर जारी रहेगा, और हम नए कानून को छोड़ रहे हैं।’ रेयान के मुताबिक जब यह स्पष्ट हो गया कि बिल को पारित कराने के लिए जरूरी रिपब्लिकन प्रतिनिधियों के 216 वोट नहीं मिलेंगे तब वह और डोनाल्ड ट्रंप इस पर मतदान नहीं कराने पर सहमत हो गए। राष्ट्रपति के लिए इस कदम को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ओबामाकेयर को बदलकर नया स्वास्थ्य कानून लाना उनके चुनाव अभियान का प्रमुख एजेंडा था।
विज्ञापन

ट्रंप के 33 रिपब्लिकन सांसद इस नए विधेयक के खिलाफ थे

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस नए स्वास्थ्य कानून के पारित नहीं होने से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि - ‘मैं इससे चकित और निराश हूं। अब मैं अपने अगले एजेंडा ‘टैक्स सुधार’ को आगे बढ़ाऊंगा, जो कि मुझे पहले ही कर लेना चाहिए था।’ इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन सांसदों को नया कानून पारित कराने के लिए अल्टीमेटम दिया था। रिपब्लिकन सांसदों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने अपनी ही पार्टी के सांसदों को चेतावनी दी थी कि अगर वे ओबामाकेयर को बदलने के लिए स्वास्थ्य सेवा अधिनियम पास नहीं करते, तो वह ‘ओबामाकेयर’ को जारी रहने देंगे।

अमेरिका में 435 सदस्यों वाले निचले सदन में रिपब्लिकन पार्टी को 235 सदस्यों के साथ बहुमत हासिल है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सर्वे के भीतर पाया कि इनमें से 33 रिपब्लिकन सासंदों ने इस बिल के खिलाफ अपनी राय जाहिर की। उनकी नाराजगी बिल में की गई कटौतियों को लेकर थी और इस वजह से सरकार को इस बिल को पारित कराने के लिए जरूरी समर्थन नहीं मिल सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें