कानूनन ट्रंप की स्थिति मजबूत
भले ही ट्रंप के निर्णय को कानूनी चुनौती देने की बात कही जा रही हो, लेकिन अमेरिकी कानून विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले में राष्ट्रपति की स्थिति मजबूत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, राष्ट्रीय आपातकाल कानून-1976 में राष्ट्रपति को आपातकाल घोषित करने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए हैं। हालांकि कानून में कांग्रेस को भी इस घोषणा का विरोध करने के लिए एक प्रक्रिया दी गई है। लेकिन विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यदि कांग्रेस इस प्रक्रिया के तहत यह घोषणा खत्म करा पाने में विफल रहती है तो संभवत: सुप्रीम कोर्ट भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े निर्णयों पर कांग्रेस और राष्ट्रपति के अधिकारों में बदलाव करने की इच्छा नहीं दिखाएगा।
एक नजर में ट्रंप का प्रोजेक्ट
- 322 किलोमीटर लंबी दीवार बनाना चाहते हैं सीमार पर ट्रंप
- 5.7 अरब डॉलर की बड़ी रकम दीवार निर्माण के लिए मांग रहे ट्रंप
- 1.4 अरब डॉलर के खर्च की ही अनुमति दी थी संसद ने
- 25 फीसदी दीवार ही इस खर्च में बन पाने की बात कह रहे हैं ट्रंप