फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा, 12 जून को किम जोंग से सिंगापुर में करेंगे मुलाकात

Sat, 02 Jun 2018 09:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
trump and kim
विज्ञापन
लंबे समय के बाद आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मुलाकात पर मुहर लग गई है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कहा है कि वह 12 जून को सिंगापुर में किम से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ 12 जून को होने वाली बैठक हट गई थी लेकिन अब यह बैठक तय कार्यक्रम पर 12 जून को ही होगी। यह पहली बार होगा जब ट्रंप और किम मुलाकात करेंगे। इसलिए दुनियाभर के देशों की नजरें भी इस मुलाकत पर टिकी हैं।  
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने देश में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले अधिकारी किम योंग चोल को अमेरिका भेजा हुआ है। ट्रंप ने योंग चोल से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है। ट्रंप ने कहा कि पहले वह उत्तर कोरिया के खिलाफ कई बड़े फैसले लेने वाले थे। लेकिन अब वह ऐसा कोई फैसला नहीं लेंने वाले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब उन्हें उस दिन का इंतजार है जब वह उत्तर कोरिया पर लगे सारे प्रतिबंध हटा देंगे। 
 



ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किम योंग चोल से उनकी काफी देर तक बात हुई है। यह बैठक काफी अच्छी रही। अब दुनियाभर की नजर किम और ट्रंप की इस मुलाकात पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें