फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खान है जिसे ट्रंप अमेरिका आने देंगे

Tue, 10 May 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डॉनल्ड ट्रंप लंदन के नए मेयर का अमेरिका में स्वागत कर रहे हैं। उनका कहना था कि वे साद‌िक खान की जीत से खुश हैं और अगर लंदन के नए मेयर कभी अमेरिका दौरे पर आते हैं तो वे इसे एक अपवाद के तौर पर देखेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ''हमेशा से हर चीज में कुछ अपवाद होते हैं और यह मामला एक अपवाद ही होगा'' अपने चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने बयान दिया था कि चरमपंथी हमले रोकने के लिए मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाना जरूरी है।

उनके इस बयान की अमेरिका समेत कई देशों में आलोचना हुई थी लेकिन इसके बावजूद वह अपने बयान पर कायम रहे थे। उनका मानना है कि किसी भी कीमत पर अमेरिका की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। ट्रंप के अनुसार, 'अगर खान कुछ बड़ा या खास करते हैं तो इससे बेहतर और शानदार क्या हो सकता है।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगर ट्रंप राष्ट्रपति बने तो मैं अमेरिका नहीं जा पाऊंगा

साद‌िक खान ने चिंता जताई थी कि 'मैं मुसलमान हूं और संभव है कि मैं अमेरिका का दौरा नहीं कर पाऊँ, अगर ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं।' टाइम पत्रिका को दिए बयान में खान ने कहा था कि वह अमेरिका जाना चाहते हैं। वह अमेरिका के विभिन्न शहरों के मेयरों से मिलना चाहते हैं लेकिन अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो संभव है अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण मुझे अमेरिका में प्रवेश ही न मिले।

लेकिन इसके साथ ही ख़ान ने भरोसा जताया था कि ट्रंप के किस्म की राजनीति अमेरिका में ज्यादा वक्त चल नहीं पाएगी। सादिक खान ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कंज़र्वेटिव उम्मीदवार ज़ैक गोल्डस्मिथ को 994,614 के मुकाबले में 1,310,413 वोटों से हराया।

वे किसी भी यूरोपीय देश की राजधानी के मेयर बनने वाले पहले मुसलमान हैं। पेशे से वकील सादिक खान का अब तक का जीवन मुश्किलों पर जीत की मिसाल रहा है, उनके पिता एक बस ड्राइवर थे जो पाकिस्तान से लंदन जाकर बस गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें