फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने भारत-चीन पर फिर लगाया नौकरियां चुराने का आरोप

Mon, 07 Nov 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, ऐेसे में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन दोनों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों उम्‍मीदवारों ने अपने-अपने वोटरों को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। 
विज्ञापन


प्रचार के अंतिम दिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने वोटरों को एकजुट रखने के लिए भारतीय और चीनी लोगों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी महानतम नौकरियां इतिहास में खो चुका है, जिनमें से अधिकतर को चीन, भारत, मैक्सिको और सिंगापुर द्वारा चुरा लिया गया। 

फ्लोरिडा के टांपा में वोटरों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा 'चीन के विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के बाद अमेरिका में 70 हजार फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। हम अब अपनी महानतम नौकरियों को खोकर जी रहे हैं। एक देश कभी इतनी मूर्खता से अपनी नौकरियां नहीं खोता।'
विज्ञापन


आंकड़े पेश करते हुए ट्रंप ने कहा 'गुडरिच लाइटनिंग सिस्टम से 255 से ज्यादा वर्कर भारत का रुख कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक बैक्सटर हेल्‍थ केयर कार्पोरेशन के 199 कर्मचारी सिंगापुर का रुख कर चुके हैं, जबकि एसलर लेबोरेट्रीज के 181 कर्मचारी अपनी नई नौकरी मैक्सिको में शुरू कर चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।'
Trending Videos
विज्ञापन

नौकरियों को लेकर पूर्व में भी भारत पर निशाना साध चुके हैं ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वो 'अमेरिका के वोटरों के साथ अनुबंध करेंगे ताकि सरकारी भ्रष्टाचार को खत्म कर विशेष हितों को फिर देश में लाया जा सके।' 

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वह भ्रष्ट वाशिंगटन को बचाना चाहते हैं, जब आठ नवंबर को हम जीतेंगे तब हम इसे भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाल लेंगे।'

अरबपति उम्‍मीदवार ट्रंप ने कहा 'उनका मकसद है अमेरिका से चुराई गई नौकरियों को वापस लाना, जिन्हें भ्रष्ट अधिकारियों और अन्य द्वारा चुरा लिया गया।'

ट्रंप के अनुसार 'जब से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा लागू किया गया उत्तरी अमेरिकी फ्रेड ट्रेड अनुबंध लागू हुआ है तबसे फ्लोरिडा अपनी चार में से एक नौकरी खो चुका है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें