फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने मुस्लिम महिला सांसद इल्हान की जान खतरे में डाली : नैंसी पेलोसी

Tue, 16 Apr 2019 04:54 AM IST
राजेश सैनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला मुस्लिम सांसद की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद पेलोसी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप 9/11 हमलों की एक फुटेज के साथ महिला सांसद की वीडियो ट्वीट करके उनकी जान खतरे में डाल दी है। इसके बाद पेलोसी ने महिला सांसद इल्हान उमर और उनके परिवार की सुरक्षा की समीक्षा करना का आदेश दिया है। इस बीच, ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने इन आरोपों के खिलाफ बचाव किया कि वह उमर के विरुद्ध हिंसा भड़का रहे हैं। 

विज्ञापन


सदन की स्पीकर पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रंप से इल्हान की क्लिप हटाने का अनुरोध किया है। पेलोसी ने कहा कि राष्ट्रपति के शब्दों के काफी मायने हैं और उनके नफरत भरे व उकसाने वाले बयान वास्तव में खतरा पैदा करते हैं। ट्रंप को ट्विटर से अपनी इस वीडियो को हटानी चाहिए। पेलोसी के मुताबिक, राष्ट्रपति के ट्वीट के बाद उन्होंने सार्जेंट-एट-आर्म्स से बात कर यह सुनिश्चित किया है कि पुलिस सांसद इल्हान, उनके परिवार और उनके स्टॉफ की सुरक्षा का आकलन कर रही है। बताते चलें कि इल्हान अमेरिकी संसद की पहली मुस्लिम महिला सदस्य हैं। कुछ दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें