फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने तोड़ी 212 साल पुरानी व्हाइट हाउस की परंपरा, नहीं दी इफ्तार पार्टी

Mon, 26 Jun 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सालों से चली आ रही इफ्तार पार्टी की परंपरा को तोड़ दिया है। हर साल रमजान के मौके पर व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता था। दिसंबर, 1805 में पहली बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जैफरसन ने इसकी शुरुआत की थी जिसमें ट्यूनीशिया के राजदूत सिदी सोलमेन मेलीमेली को न्यौता दिया गया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में 212 सालों से इफ्तार पार्टी देने की प्रथा को खत्म करके राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। यहां तक कि पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस प्रथा का पालन किया था। अमेरिका इस इफ्तार को पड़ोसी देशों की सहायता करने और मधुर रिश्ते बनाने के लिए आयोजित करता था। 

इस डिनर में अमेरिकी मुस्लिम समुदाय के अहम लोग शामिल होते थे। इसके साथ ही इसमें कांग्रेस सदस्य और मुस्लिम देशों के राजनयिक भी शरीक होते थे। बता दें कि ट्रंप के मुस्लिम समुदाय के साथ रिश्तों में कड़वाहट हैं और उनके इस फैसले से पूरा देश आश्चर्यचकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें