अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्विटर पर अलग-अलग किस्म की बहस के बीच अब डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिटंन की हेल्थ का मुद्दा छा गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हिलेरी क्लिटंन बहुत बीमार हैं और चुनाव प्रचार में उनके बॉडी डबल (डुप्लीकेट) का इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि 9/11 स्मारक पर निमोनिया से तबियत बिगड़ने के बाद से हिलेरी अपनी हमशक्ल का इस्तेमाल कर रही हैं।
मीडिया में अलग-अलग किस्म की थ्योरी पेश की जा रही हैं। इनमें विडियो, फोटो और लुक आदि की तुलना कर दावा किया जा रहा है कि हिलेरी क्लिटंन की हमशक्ल चुनाव प्रचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हिलेरी की आंखों को छिपाने के लिए उनकी बॉडी डबल काला चश्मा पहन रही है।