फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक शेयरों में गिरावट के बावजूद जुकरबर्ग की संपत्ति बढ़ी

Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
वर्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे धनवान लोगों में से एक वारेन बफेट को पीछे छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक जुकरबर्ग की कुल संपत्ति बर्कशियर हैथवे इंक के चेयरमैन वारेन बफेट के बराबर हो गई है। जुकरबर्ग की संपत्ति में यह इजाफा इस साल डाटा लीक विवाद में घिरने के बावजूद हुआ है, जिसके चलते फेसबुक के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आई। बफेट के मुकाबले उम्र में करीब 50 साल छोटे जुकरबर्ग की संपत्ति अब 81.6 अरब डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन


फेसबुक अधिकारियों को भी हुआ लाभ
फेसबुक के शेयर 27 मार्च को 152.22 डॉलर के स्तर पर थे, जो अब 202 डॉलर पर पहुंच गए हैं। इस उछाल के चलते कंपनी के अधिकारियों को भी बड़ा लाभ हुआ है। कंपनी के सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर के करीब हो गई है जबकि चीफ टेक्नोलॉजी अधिकारी माइकल स्क्रोफर की संपत्ति भी 22.5 करोड़ डॉलर हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें