फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी नई दवा

Fri, 11 Jan 2019 06:11 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिक एक ऐसी दवा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे मच्छरों के जन्म पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। इससे डेंगू समेत मच्छरों से पनपने वाली कई बीमारियों से छुटकारा मिल पाएगा। दरअसल, वैज्ञानिकों ने मादा मच्छरों के लिए एक ऐसा प्रोटीन खोजा है, इस प्रोटीन की मदद से मच्छरों की आबादी को कम किया जा सकेगा। यह जन्म लेने वाले मच्छरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


परीक्षण के दौरान जब वैज्ञानिकों ने इस प्रोटीन को ब्लॉक कर दिया तो मादा मच्छरों ने डिफेक्टिव शेल्स वाले अंडे दिए, जिनकी वजह से भ्रूण अंदर ही मर गए। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस नई खोज से आने वाले पांच सालों में कीटनाशकों की एक नई खेप तैयार की जा सकेगी। गौरतलब है कि 2016 में लगभग 216 मिलियन लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए, जिनमें से 4 लाख 45 हजार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें