फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एलओसी पर हालात को लेकर चिंतित हूं : बान की मून

Fri, 25 Nov 2016 06:32 PM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र स्थायी शांति एवं सुरक्षा के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महासचिव बान की मून हाल के दिनों में कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने को लेकर बहुत चिंतित हैं। बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी संबंधित पक्षों से शांति एवं स्थिरता की बहाली को प्राथमिकता देने की अपील की है, जिससे कि तनाव और न बढ़े तथा और लोगों की जान न जाए। 

बयान के अनुसार बान की मून को भरोसा है कि भारत और पाकिस्तान मिलकर स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर उड़ी में आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लगातार तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें