फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या 31 हुई

Tue, 13 Nov 2018 04:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग लगी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। बचावकर्मियों ने शनिवार को 14 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शेरिफ कोरी होनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, 'आज 14 और शव का पता चला, जिससे मृतकों की कुल संख्या 23 हो गई है।' इससे पहले शुक्रवार को बटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने कहा था कि कुछ लोग अपनी कारों के भीतर मिले और कुछ वाहनों के बाहर मिले। उन्होंने बताया कि उनके पास मौत की परिस्थितियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

6500 घर तबाह

अधिकारियों ने कहा कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 65,00 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कैलिफोर्निया में भीषण आग ने शहर को 80% से 90% नुकसान पहुंचाया है। शहर में अब 10 से 20 प्रतिशत घर ही ठीकठाक बचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें