फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति के लिए ट्रंप ने दलाई लामा को किया किनारे

Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होते वक्त डोनाल्ड ट्रंप तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा से मिलने को बेहद उत्सुक थे। लेकिन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मधुर होते संबंधों को देखते हुए ट्रंप दलाई लामा से मिलने के लिये उत्साहित नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि ट्रंप अब चीनी राष्ट्रपति को यह भरोसा दिला रहे हैं कि उनका इरादा फिलहाल दलाई लामा को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करने का नहीं है। 
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका लंबे समय से तिब्बत को चीन का हिस्सा होने की मान्यता देता रहा है और अमेरिकी नीति के तहत पूर्ववर्ती कई राष्ट्रपतियों ने दलाई लामा से मुलाकात भी की है। इन सभी राष्ट्रपतियों ने चीन द्वारा दलाई लामा को उग्र अलगाववादी घोषित करने के बावजूद धर्मगुरु से मुलाकात के विकल्प हमेशा खुले रखे हैं। पिछले वर्ष पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उन्हें व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था।

लेकिन उत्तर कोरिया में चीन के समर्थन को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी वर्षों पुरानी नीति को ताक पर रख दिया है। यही नहीं चीन को नाराज न करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति के उस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया कि ट्रंप एक बार और उनसे फोन पर बातचीत करें। गतवर्ष ट्रंप ने चीन को बताए बिना उनसे फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन


दलाई लामा के साथ होने वाली मुलाकात को टालना अमेरिका की विदेश नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इन बैठकों के बाद अमरीका हर बार चीन में तिब्बतियों के खिलाफ हो रहे मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाता रहा है।

इसके अलावा अमेरिका हमेशा से बीजिंग और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच औपचारिक बातचीत के रास्ते खोलने के पक्ष में बात करता रहा है। लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका के एक समाचार पत्र को दिये इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि शी जिनपिंग मेरे अच्छे मित्र हैं। वे एक नेता के तौर पर बेहद अच्छा कार्य कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे चीन के राष्ट्रपति के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

जून तक ट्रंप-दलाईलामा मुलाकात संभव नहीं

व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार ट्रंप और दलाई लामा के बीच मुलाकात तो होगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होना संभव नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि हमने दलाई लामा के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा है कि वे ट्रंप से कहां मुलाकात करना चाहते हैं। वहीं लामा के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस साल अप्रैल में बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन दलाई लामा के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए इसे निरस्त कर दिया गया है। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रमुख लोबसांग सांग्ये ने कहा कि जून तक अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की मुलाकात की संभावना नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें