अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में इंडिया एट 70 विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया। राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वहीं विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ बोलने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में शांति तो उस वक्त से गायब है, जब केंद्र और राज्य दोनों में कांग्रेस की सरकार थी।
On the contrary,absence of peace in Kashmir was cumulative of Congress misrule in Centre&state for decades:Jitendra Singh,Union Min on RG pic.twitter.com/WWmhjeGKFX
— ANI (@ANI) September 12, 2017
देश में हो रही हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा की राजनीति से देश चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हिंसा का दर्द खूब समझते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी वजह से अपनी दादी और पिता को खोया था।
राहुल गांधी ने कहा, ''मेरी दादी और पिता को मैंने खोया है और मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, '' जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।
पढ़ें: गुजरात: राहुल गांधी बोले- सरकार ने किया ड्रामा, GST से छोटे व्यापारी बर्बाद हुए
राहुल ने कहा कि देश मेंं सांप्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी उनके खिलाफ एजेंडा चला रही है।
अपने भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि मोदी जी अच्छा बोलते हैं और लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में माहिर हैं। लेकिन वे अपनी ही पार्टी बीजेपी के नेताओं की सुनते भी नहीं हैं।
Mr.Modi has certain skills,he is a very good communicator,much better than me: Rahul Gandhi in #UCBerkeley
— ANI (@ANI) September 12, 2017
कश्मीर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
राहुल ने मुताबिक कश्मीर में साल 2013 में आतंकवाद काफी हाई लेवल पर था, जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के साथ इसे कम करने के लिए काम करना शुरू किया। राहुल ने मनमोहन की तारीफ की और कहा कि आपकी सबसे बड़ी सफलता कश्मीर से आतंकवाद को कम करना है।
साल 2013 में ये हालात थे कि उनके पास सुरक्षाकर्मी नहीं लोग खड़े होते थे, लेकिन आज जब सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ खड़ा देखता हूं तो समझ आता है कि यहां हालात बद से बदतर हैं। वहीं पीडीपी और एनडीए के गठबंधन पर भी राहुल ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पीडीपी ने लोगों को राजनीति में लाने के लिए काम किया था, लेकिन जब से एनडीए से गठबंधन किया है ये मुहिम खत्म हो गई है। ये साफ है कि लोग आतंकवाद की तरफ रूख कर रहे हैं। बीजेपी अपने राजीनिक एजेंडे के लिए कश्मीर को नुकसान पहुंचा रही है।
So he(PM Modi) massively opened up space for the terrorists in Kashmir, and you saw the increase in violence: Rahul Gandhi pic.twitter.com/mJCMrDy5eO
— ANI (@ANI) September 12, 2017