फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी जमीन पर भिड़ी भाजपा-कांग्रेस, खुर्शीद बोले- मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू 

Mon, 09 Apr 2018 11:45 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नेताओं का विदेशी जमीन से विरोधियों को खरी-खोटी सुनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार कोलंबिया बिजनेस स्कूल की ओर से आयोजित 14वें सालाना भारत कारोबार सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के बीच वार-पलटवार हुआ। 

विज्ञापन


स्वामी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए 2019 में सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का दावा किया। पलटवार करते हुए पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने दलितों की खराब स्थिति के साथ ही कई मुद्दों को रखते हुए कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

2019 में भाजपा को मिलेगा बहुमत
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भाजपा को 2019 में बहुमत मिलेगा। इस बार भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उखाड़ फेंका जाएगा। भाजपा मजबूत और संयुक्त भारत का निर्माण करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम नरेंद्र मोदी की अच्छे शासक की छवि, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और हिंदुओं के हितों की रक्षा के कारण सत्ता में आए। भाजपा बाकी बचे भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प के साथ 2019 के चुनावों में उतरेगी।’  स्वामी ने भारत के राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर भी बात की। 

उन्होंने कहा कि सरकार का आर्थिक प्रदर्शन 2014 में किए गए वादे से बहुत बेहतर रहा है। नोटबंदी और जीएसटी को लागू किया गया। स्वामी ने नोटबंदी को सरकार का असफल प्रयास बताया। उन्होंने क, ‘फिर भी लोगों को लगता है कि इससे अमीर लोगों की टैक्स चोरी पर अंकुश लगा। 

वहीं, अभी भी जीएसटी बुरे सपने जैसा ही है।’ उनका मानना है कि 2019 चुनाव से पहले जीएसटी को लागू नहीं किया जाना चाहिए था। स्वामी को भरोसा है कि भाजपा 2019 में सरकार बनाने के बाद और आर्थिक सुधार करेगी। बैंक धोखाधड़ी के मामलों पर उन्होंने कहा कि ये कारोबारियों और नेताओं की साठगांठ से हुआ है।

विज्ञापन

खत्म हो रही है मोदी लहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा 2014 में जिस लहर पर सवार होकर केंद्र में पहुंची थी, वो अब खत्म हो रही है। 

उन्होंने कहा कि दलित और किसान सड़क पर उतर आए हैं। रोज हजारों करोड़ की धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या ऐसे में भाजपा को 2019 में देश की बागडोर सौंपी जानी चाहिए? मेरा साफ जवाब है नहीं।’ खुर्शीद ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उनके लिए 2019 के आम चुनाव बहुत मुश्किल होंगे। 

भाजपा ने अल्पसंख्यक मुद्दे पर मुस्लिमों को किनारे कर दिया है। दलितों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। कांग्रेस कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। देश के लिए जरूरी है कि 2019 में संयुक्त मोर्चा भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरे। 

कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी सभी दलों को साथ लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस समय भारत में धर्म, भाषा, समुदाय, आरक्षण और सामाजिक भेदभाव को लेकर तनाव की स्थिति है। सरकार को इन मुद्दों से निपटना चाहिए। खुर्शीद ने उम्मीद जताई कि जल्द ही देश लोकतंत्र की ओर लौटेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें