फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 87 साल हुए पूरे, आया महारानी का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोग तो शादी के 25 या 50 साल पूरे होने पर ही बड़ी दावतें देते हैं मगर ब्रिटेन में जब भारतीय मूल के एक जोड़े ने शादी के 87 साल पूरे किए तो उन्हें एक अनोखी दावत का निमंत्रण मिला। दरअसल उन्हें खुद ब्रिटेन की महारानी ने अपने यहाँ आमंत्रित किया।
विज्ञापन


पिछले 87 सालों से विवाहित आप्रवासी भारतीय दंपती महारानी के निमंत्रण पर बकिंघम पैलेस की रॉयल गार्डेन पार्टी में शामिल हुए।

फ़िलहाल ब्रैडफ़ोर्ड में रह रहे 107 वर्षीय करम चंद और 100 वर्षीय करतारी का विवाह 1925 में पंजाब में हुआ था।

महारानी ने उन्हें इस गार्डेन पार्टी में उनके लंबे वैवाहिक जीवन के सम्मानस्वरूप बुलाया था।

ब्रिटेन की महारानी और डचेज़ आफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन द्वारा आयोजित इस समारोह में कई दूसरे मेहमान भी आए थे।

करम चंद और करतारी के बेटे पॉल ने समारोह से पहले बताया कि उनके माता-पिता इस निमंत्रण को पाकर बहुत ही उत्साहित हैं।

सफल शादी की बुनियाद
पॉल ने कहा, ''सफल शादी की बुनियाद है परस्पर आदान-प्रदान। मैंने कभी अपने माता-पिता को बहस करते हुए नहीं देखा। एक आदमी जो कहता है दूसरा उसे स्वीकार कर लेता है।''
विज्ञापन


करम चंद और करतारी देवी की शादी 87 साल पहले सिख पद्धति से हुई थी। पति-पत्नी 1965 में भारत से ब्रैडफोर्ड चले आए थे।

करम चंद और करतारी देवी के 8 बच्चे और 28 नाती-पोते हैं।

इस गार्डेन पार्टी में कई ओलंपियन, पैराओलंपियन और 2012 ओलंपिक के अधिकारी शामिल थे।

इन मेहमानों में तैराक रेबेका एडलिंगटन और 2012 ओलंपिक में ब्रिटेन को पहला स्वर्ण दिलाने वाली नौकाचालक हेलेन ग्लोवर भी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें