अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास में आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में एक दूसरे का सामना किया। यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में हुई इस डिबेट में मॉडरेटर की भूमिका फॉक्स न्यूज के पत्रकार क्रिस वालेस ने निभाई। इस डिबेट के दौरान भी दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवरों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिला। स्वास्थ्य , सोशल बेनेफिट, प्रवासी, विदेशी मामले और आर्थिक मुद्दों पर हुई इस डिबेट में दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि देश को सुरक्षित सीमा चाहिए और वह इसके लिए दीवारें बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गलत प्रवासी देश में हैं जिन्हें वह देश से बाहर फेंकने जा रहे हैं। वहीं पुतिन से ट्रंप पर संबंधों को लेकर हिलेरी ने उन पर हमला बोला। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप को देश की इंटेलिजेंस एजेंसी से ज्यादा भरोसा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर है। वहीं, हिलेरी पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन पुतिन से चिढ़ती हैं क्योंकि पुतिन ने उन्हें हर मामले में पीछा छोड़ दिया है।
ट्रंप ने कहा, 'मैं पुतिन को नहीं जानता, न ही वह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन अगर अमेरिका रूस के साथ जाता है तो यह गलत कदम नहीं होगा।