फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने सैनिकों पर हमला होने पर चुप नहीं बैठेगा भारत, अमेरिकी सांसद ने पाक को किया आगाह

Wed, 10 May 2017 05:05 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पाकिस्तान को आगाह किया कि अगर भारत के सैनिकों और उसके नागरिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा। सांसद का कहना है कि इस्लामाबाद को अपने सीमा क्षेत्र के भीतर सक्रिय कट्टरपंथी ताकतों पर कार्रवाई करने करनी चाहिए।
विज्ञापन


हाउस डेमोके्रटिक कॉकस के अध्यक्ष जो क्राउले ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण पिछले कुछ महीनों से भारत-पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से देश पर ज्यादा दबाव बनाने की मांग की।

एक प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा, ' आतंकियों को पाकिस्तान का समर्थन है। ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान पर भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव फैलाने वाले लश्कर ए ताइबा व अन्य आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यहां इस बात पर जोर है कि उन्हें (पाकिस्तान) अपने क्षेत्र के अंदर सक्रिय हिंसक और कट्टरपंथी संगठनों के सफाए के लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है। अगर भारत के नागरिकों और सैनिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा।

सांसद ने कहा कि इन मुद्दों को दोनों देशों को द्विपक्षीय तरीके से हल करना चाहिए। क्राउले ने कहा, 'मैं यकीनन यह उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय भारत सरकार की राय को ध्यान में रखेगा। भारतीय जनता और सरकार ने लगातार आतंकवादी हमले झेले हैं।
विज्ञापन

पाक ने ओआईसी में उठाया कश्मीर मामला

पाकिस्तान ने इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की एक बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस के समक्ष कश्मीर के मुद्दे को उठाया। सूत्रों ने बताया कि पाक ने भारत के साथ मिलकर शांतिपूर्ण समाधान निकाले जाने की अपील की। 

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने आईओसी के राजदूतों की संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव के साथ सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई एक घंटे चली बैठक के दौरान कश्मीर में कथित रूप से खराब होते हालात से निपटने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

सूत्रों ने बताया कि मलीहा ने बैठक में कश्मीर मुद्दे के 'शांतिपूर्ण समाधान की अपील करते हुए कहा कि बढ़ते तनाव से दक्षिण एशिया अस्थिर हो सकता है। मलीहा ने कहा कि उपमहाद्वीप में एक अन्य संकट को टालने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंडे में कश्मीर के पुराने मुद्दे और हर आईओसी विज्ञप्ति में शामिल किए जाने वाले इस मुद्दे का निपटारा किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें