अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पाकिस्तान को आगाह किया कि अगर भारत के सैनिकों और उसके नागरिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा। सांसद का कहना है कि इस्लामाबाद को अपने सीमा क्षेत्र के भीतर सक्रिय कट्टरपंथी ताकतों पर कार्रवाई करने करनी चाहिए।
हाउस डेमोके्रटिक कॉकस के अध्यक्ष जो क्राउले ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण पिछले कुछ महीनों से भारत-पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से देश पर ज्यादा दबाव बनाने की मांग की।
एक प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा, ' आतंकियों को पाकिस्तान का समर्थन है। ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान पर भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव फैलाने वाले लश्कर ए ताइबा व अन्य आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यहां इस बात पर जोर है कि उन्हें (पाकिस्तान) अपने क्षेत्र के अंदर सक्रिय हिंसक और कट्टरपंथी संगठनों के सफाए के लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है। अगर भारत के नागरिकों और सैनिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा।
सांसद ने कहा कि इन मुद्दों को दोनों देशों को द्विपक्षीय तरीके से हल करना चाहिए। क्राउले ने कहा, 'मैं यकीनन यह उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय भारत सरकार की राय को ध्यान में रखेगा। भारतीय जनता और सरकार ने लगातार आतंकवादी हमले झेले हैं।