फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी ने ओबामा पर मुकदमा ठोका

Wed, 03 Oct 2012 02:59 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सार्वजनिक हुए अदालत के दस्तावेज़ों के मुताबिक कंपनी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने 'गैरकानूनी और अनाधिकृत तरीके से बर्ताव किया।'
विज्ञापन


राल्स कॉर्पोरेशन नाम की ये कंपनी, ओरेगॉन स्थित अमरीकी नौसोना के ठिकाने के पास बने चार पवन चक्की संयंत्र खरीदना चाहती थी।

राल्स का आरोप है कि अमरीकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को वजह बताते हुए कंपनी को रोका और ये उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर था।

हालांकि इससे पहले ही शुक्रवार को राष्ट्रपति ओबामा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि राल्स कॉर्पोरेशन के खिलाफ इतने विश्वसनीय सबूत हैं जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा समझा जाए।

जीत सकेंगे मुकदमा?

नौसोना के इस ठिकाने का इस्तेमाल चालकरहित ड्रोन विमानों के परीक्षण के लिए होता है।

चीन की मशीन और पवन टरबाइन निर्माण कंपनी, राल्स कॉर्पोरेशन ने सितंबर में ये मुकदमा दायर किया था लेकिन तब राष्ट्रपति ओबामा को आरोपी नहीं बनाया गया था।

जानकारों का मानना है कि कंपनी के मुकदमा जीतने की बहुत कम संभावना है क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रपति का अधिकार क्षेत्र बहुत व्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओबामा पर ये ताज़ा आरोप उस समय सार्वजनिक हुए हैं जब अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है।

उनके प्रतिद्वंदी मिट रॉमनी ने ओबामा पर चीनी कंपनियों की निवेश प्रणालियों पर नकेल ना कसने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें