फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना प्रमुख ने लगाई 11 आतंकियों की मौत की सजा पर मुहर

Fri, 28 Sep 2018 09:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को 11 आतंकियों की मौत की सजा को मंजूरी दे दी। करीब 13 दिन पहले उन्होंने उनकी फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी। इन आतंकियों को 20 सुरक्षा बलों की हत्या सहित आतंकवाद के अन्य जघन्य अपराधों के लिए सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


साल 2014 में पेशावर के एक सैन्य स्कूल में हुए हमले में अधिकतर बच्चों सहित 150 से अधिक लोग मारे गए थे। तालिबान द्वारा किए गए इस भयावह हमले के बाद वहां सैन्य अदालत बैठाई गई। 

सेना ने एक बयान में कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ ने 11 आतंकियों की सजा को मजूंरी दे दी है। बयान में कहा गया कि आतंकियों को सैन्य बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों शैक्षणिक संस्थानों पर हमले का औप निर्दोष नागरिकों की हत्या का दोषी पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें