फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पार्किंग और लग गया 66 लाख का जुर्माना

Sat, 24 Aug 2013 07:00 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका में एक अजीबो-गरीब मामले में शिकागो हवाई अड्डे की पार्किंग में खड़ी कार का 678 बार चालान किया गया और जुर्माना 66 लाख तक पहुँच गया।
विज्ञापन


अमरीका में शिकागो की एक महिला ने अपनी कार पर लगे 105,000 डॉलर (लगभग 66 लाख रुपए) के जुर्माने के मामले को $4,500 में निपटा लिया है।

ये मामला साल 2009 का है जब जेनिफर फित्ज़गेराल्ड के पूर्व बॉयफ्रैंड ने उनकी कार को एयरपोर्ट कर्मचारियों की पार्किंग में छोड़ दिया था।

पार्किंग में कार नहीं हटाने के कारण कार पर जुर्माना बढ़ता चला गया था। अब महिला ने अदालत के बाहर समझौता कर मामला निपटा लिया है।

जेनिफर शिकागो प्रशासन को $4,500 डॉलर (लगभग तीन लाख रुपये) चुकाएंगी। आश्चर्यजनक तौर पर जेनिफर की कार का 678 बार चालान किया गया था।

अदालती दस्तावेज़ों के मुताबिक़ जेनिफर का कहना था कि पार्किंग से उन्हें कार निकालने की इजाज़त नहीं दी गई थी इसलिए ये कार इतने लंबे समय तक वहाँ खड़ी रही।

रद्द पंजीकरण के बावजूद चालान

इलिनोया राज्य द्वारा कार का पंजीकरण रद्द करने के बाद भी उनके नाम पर चालान आते रहे। इस पर जेनिफर ने शिकागो नगर निगम पर चालान और जुर्माना निरस्त करने के लिए मुक़दमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके वकील रोबिन ओमाहाना ने कहा, 'एक ही कार का इतनी बार चालान करके शिकागो प्रशासन ने अपने मुंह पर ही कीचड़ पोत ली।'

शिकागो के क़ानून विभाग के प्रवक्ता रोड्रिक ड्रयू ने शिकागो ट्रिब्यून अख़बार को बताया कि प्रशासन ने मामले के अदालत में जाने से पहले जेनिफर के साथ समझौता करने की कोशिश की थी।

समझौते की शर्तों के तहत जेनिफर के पूर्व बॉयफ्रैंड ब्रांडन प्रीवौ उन्हें $1,600 देंगे। बाकी की रक़म जैनिफर किश्तों में चुकाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें