अफगानिस्तान के दूरदराज के क्षेत्र में घूमते हुए कातालोन कोलमैन बॉयल और उनके कनाडाई पति को हक्कानी नेटवर्क ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पति पत्नी करीब पांच साल तक तालिबानी आतंकियों के कब्जे में रहे। पांच साल बाद हक्कानी आतंकवादियों की कैद से रिहा हुआ कनाडाई परिवार अपनी जिंदगी एकबार फिर से संवारने में जुटा है। उन्होंने एक टीवी चैनल को सुनाई अपनी दिल दहलाने वाली आपबीती।
अमेरिकी मां ने बताया कि कैद के दौरान उनके साथ किस तरह से बर्बरता किया जाता था। आतंकी यौन उत्पीड़न करते थे और उसके छोटे से बच्चे को भी खूब मारते पीटते थे।
विदेशी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कातालोन कोलमैन ने कहा है कि उनदिनों को याद कर वो आज भी सिहर जाती हैं वो स्थिति बर्दाश्त के बाहर थी। बॉयल ने जेल में रहते हुए तीन बच्चों को जन्म दिया। उसने बताया कि उसे और उसके पति को अफगानिस्तान के रिमोट एरिया में घूमने के दौरान 2012 में हक्कानी नेटवर्क ने कैद कर लिया था लेकिन कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पढ़े: J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हंदवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर
पिछले दिनों परिवार को पाकिस्तान में छोड़ दिया गया उनके छोड़े जाने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। कैद से छूट कर आए पति पत्नी एकबार फिर अपनी जिंदगी को ढर्रे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
आतंकियों ने उसे इतना मारा कि उसकी चिकबोन टूट गई और तीन उंगलियां भी टूट गई थी
Boyle
- फोटो : social media
पाकिस्तानी सेना का कहना है उन्होंने इस परिवार को आतंकियों से छुड़ाया है जबकि अमरीकी और कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि इस परिवार को नेगोशिएशन के बाद छुड़ाया गया है। बॉयल ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि वो लोग कई बार बहुत अत्याचार करते थे बच्चों के साथ भी वो बुरा व्यवहार करते थे, यहां तक की उसके चार साल के बच्चे को ही नहीं उसे और उसके पति को भी छड़ी से मारा जाता था।
वहीं बॉयले ने बताया कि जब भी वो अपने पति और बच्चे को बचाने की कोशिश करती तो उसे मारा जाता था, उठा कर बाहर फेंक दिया जाता था। उन्होंने इतना मारा कि उसकी चिकबोन टूट गई और तीन उंगलियां भी टूट गई थी।
ये भी पढ़ें: BJP सांसद बोले- काट दिए जाएंगे PM की तरफ उठने वाले हाथ, अब कहा-वो तो मुहावरा था
पिछले हफ्ते कनाडा लौटने के बाद बॉयले अपनी आपबीती सुनाई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किडनैपर ने किस तरह से उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया जिससे उनकी नवजात बच्ची मर गई थी।
बॉयले ने बताया कि जिस जेल में हमें रखा गया था वो आए और मेरे पति को खींचते हुए ले गए और एक गार्ड ने मुझे ये कहते हुए जमीन पर पटक दिया कि मैं तुम्हें मार दूंगा, मैं तुम्हें मार दूंगा। उन्होंने मेरे तन से एक एक कपड़ा उतार दिया था और बाद में मुझे कपड़े भी नहीं दिए।